फिरोज़ाबाद: घुनपई में कड़कड़ाती सर्दी में जमीन पर कब्जा करने के मामले को लेकर धरने पर बैठा परिवार, SDM के यहां जान देने की कही बात
थाना मक्खनपुर क्षेत्र घुनपई में एक पूरा परिवार अपने बच्चों संग नेशनल हाइवे के पास धरने पर बैठ गया। रविवार तड़के साढ़े पांच बजे करीबन तक परिजन धरने पर जमे रहे, कहना था न्याय न मिलने तक जारी रहेगा। उनका आरोप था कि डीएम, एसएसपी से भी शिकायत कर चुके हैं। भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी बीते दिनों अधिकारियों से बात कर अवगत कराया था।