फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद के युवक ने हैदराबाद में पत्नी और बेटे की हत्या कर खुद फांसी लगाई, तीनों के शव आए घर
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र मोहल्ला कोटला लम्बी गली निवासी 41 वर्षीय शीराज पिछले छह साल से हैदराबाद के बेगमबाजार में 35 वर्षीय पत्नी एलिया और दो बेटों के साथ रह रहा था। बताया जाता है कि उसने हैदराबाद में ही गुरुवार रात पत्नी और छोटे बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद घर के अंदर ही पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। शनिवार देर रात तीनो के शव घर आ गए।