डुमरी: जल संकट: करोड़ों की योजनाएं बनीं ‘सफेद हाथी’, आदिम जनजाति के लोग 2 किमी दूर से ला रहे पानी
Dumri, Gumla | Apr 13, 2026 आकांक्षी प्रखंड डुमरी की जमीनी सच्चाई सरकारी दावों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। जानकारी देते हुए शाम चार बजे बताया गया कि मझगांव पंचायत अंतर्गत लिटीया चुआ गांव में आदिम जनजाति (पीवीटीजी) परिवार आज भी बुनियादी सुविधा पेयजल के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं। सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल से जल योजना और जनजातीय विकास योजनाएं यहां कागजों तक सीमित नजर आ रही हैं।