मदनपुर: किसानों के हक की लड़ाई में विधायक प्रमोद सिंह मैदान में उतरे, बल्हाबार में उत्तर कोयल नहर परियोजना का किया निरीक्षण
उत्तर कोयल नहर (बल्हाबार नहर) परियोजना से जुड़ी सिंचाई एवं भूमि अधिग्रहण की समस्याओं को लेकर गुरुवार को रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह किसानों के साथ मैदान में उतरे। दोपहर शुरू हुए विस्तृत निरीक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम में सिंचाई विभाग के अधिकारियों और आसपास के लगभग 20 गांवों के किसानों ने भाग लिया। विधायक ने गया और औरंगाबाद सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता