जमुई: इंची चौक के पास बदमाशों ने एक युवक को मारकर किया घायल, उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है
Jamui, Jamui | Mar 31, 2025 इंची चौक के पास सोमवार की देर शाम करीब 7:30 बजे पांच की संख्या में आए बदमाशों ने ई-रिक्शा से एक युवक को उतार कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते तब तक पांचो बदमाश मौके से फरार हो गया। उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।