नौगावां सादात: बिजली का बिल बकाया को लेकर नौगांवा क्षेत्र में विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान
नौगांवा सादात विद्युत वितरण खंड के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग ने डोर-टू-डोर मीटर चेकिंग और बकाया बिल वसूली अभियान शुरू किया है। इस दौरान उपभोक्ताओं से समय पर बिल भुगतान करने का अनुरोध किया जा रहा है। अभियान के तहत, विद्युत विभाग के कर्मचारी प्रत्येक घर का दौरा कर रहे हैं। वे बिजली मीटरों की जांच कर रहे हैं, उनकी रीडिंग दर्ज कर रहे हैं।