सिराथू: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कहा- बाबा साहब बीआर अंबेडकर की दुश्मन पार्टी है कांग्रेस, सपा ने दिया धोखा, बसपा ने उठाया लाभ
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को अंबेडकर जयंती के मौके पर कौशांबी के भरवारी नगर पालिका के कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे।कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा- कांग्रेस पार्टी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की दुश्मन पार्टी है।समाजवादी पार्टी को भी दुश्मन बताते हुए कहा बसपा ने नाम पर वोट लेकर लोगों को धोखा दिया है।