उदवंत नगर: छोटा सासाराम गांव में UP के एडीजे (एसटीएफ) अमिताभ यश के पिता, रिटायर आईपीएस स्व रामयश सिंह का श्राद्धकर्म संपन्न
भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड के छोटा सासाराम गांव में बुधवार को उत्तर प्रदेश के एडीजे (एसटीएफ) अमिताभ यश के पिता रिटायर आईपीएस स्वर्गीय रामयश सिंह का श्राद्धकर्म संपन्न हुआ। मौके पर उनके तैल चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के एडीजी (एसटीएफ) अमिताभ यश स्वयं उपस्थित थे। उनके साथ राजद के वरीय नेता सह सारण जिले के पूर्व विधानसभा प्रत