निज़ामाबाद: फरिहा गांव स्थित इंटर कॉलेज के सामने खाली पड़ी बंजर जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कराए जाने का आरोप, लोगों ने जताया विरोध
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा गांव में स्थित शेख मसूद इंटर कॉलेज के सामने आजमगढ़ लखनऊ मार्ग फरिहा गांव में मेन रोड पर ग्राम समाज की बेशकीमती जमीन खाली पड़ी हुई है ।और जिस पर स्कूल प्रशासन के लोगो द्वारा जबरन मिट्टी पाट कर कब्ज़ा करवाया जा रहा है और जिसका गांव के लोगों ने विरोध जताया कि यह कीमती सरकारी जमीन सार्वजनिक काम लिए खली रखी गई थी।