मोकामा: मोकामा टाल में दर्जनों बिजली के खंभों से 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चोरी
Mokameh, Patna | Apr 27, 2026 मोकामा के बरहपुर टाल में दर्जनों बिजली के पोल पर से 11 हजार वॉल्ट के बिजली के तार की चोरी कर ली गई है। सूत्रों से रात लगभग 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार टाल एरिया में 11 हजार वॉल्ट के तार की बिजली सप्लाई से कई जगहों पर सिंचाई की व्यवस्था होती थी, लेकिन तार कट जाने से फिलहाल बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है। इस बात की सूचना बिजली विभाग को दे दी गई है।