दरभंगा: ज़मीन विवाद में भतीजे ने चाचा की लोहे के पाइप से हमला कर हत्या की
दरभंगा जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र के अमाम गांव में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां जमीन विवाद में एक भतीजे ने अपने ही चाचा की हत्या कर दी। मृतक की पहचान कमलू राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार करीब 12 बजे कमलू राम अपने आंगन में मौजूद थे, तभी उनके भतीजे छोटू राम ने पीछे से चापाकल के लोहे के पाइप से उन पर हमला कर दिया।