पिंड्रा: वाराणसी में तैयार होगा घड़ियालों का कुनबा, लखनऊ के तर्ज पर बनेगा प्रजनन केंद्र
वाराणसी में अब घड़ियालों का कुनबा तैयार किया जाएगा। वाराणसी वन विभाग की ओर से नए प्रोजेक्ट की शुरुआत होने जा रही है जिसके तहत घड़ियालों को सुरक्षित रखा जाएगा। लखनऊ के तर्ज पर वाराणसी में घड़ियालों का प्रजनन केंद्र को विकसित किए जाने की तैयारी है। जिसमें 6000 घड़ियालों के कुनबे को तैयार किया जाएगा।