खरगोन के भाजपा कार्यालय में आज दोपहर 3 बजे जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भूमि अधिग्रहण का मुआवजा चार गुना करने के ऐतिहासिक ऐलान के बाद भाजपा किसान मोर्चा ने जश्न का आगाज किया। आतिशबाजी के धमाकों और मिठाइयों की मिठास के बीच कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत किया।