सेहराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चिन्कुपुर गांव में पति द्वारा 30 वर्षीय विवाहिता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार चिन्कुपुर निवासी उर्मिला बागड़ी उम्र 30 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गुरुवार को शाम लगभग चार बजे उसके पति अमर सिंह बागड़ी ने उसके साथ मारपीट की है।