बिहारीगंज: रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से वृद्ध शिक्षक गंभीर, ब्रेन में चोट के बाद पटना रेफर
बिहारीगंज थाना क्षेत्र के गोरपार गांव के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से साइकिल सवार 64 वर्षीय शिक्षक गिरीश कुमार मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां जांच में ब्रेन में गंभीर चोट की पुष्टि हुई। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया।