स्वार: विधायक शफीक अहमद अंसारी ने क्रिकेट बॉक्स का फीता काटकर किया शुभारंभ, खेला क्रिकेट
Suar, Rampur | Aug 26, 2026 रामपुर की विधानसभा स्वार में बुधवार शाम 5 बजे विधायक शफीक अहमद अंसारी ने क्रिकेट बॉक्स का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने स्वयं क्रिकेट खेलकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया।विधायक शफीक अहमद अंसारी ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है।