महिला के अंडरगारमेंट्स में 4 किलो सोनाः दुबई से छिपाकर मुंबई पहुंची लेकिन एक गलती ने खोल दी पोल
DRI Seize 4 Kg Gold At Mumbai Airport: महिला के अंडरगारमेंट्स में 4 किलो सोना। जी हां… राजस्व खुफिया निदेशालय यानी डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर सोने की तस्करी (gold smuggling) की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी। डीआरआई ने दुबई से आई महिला के अंडरगारमेंट्स से 4 किलो सोना जब्त (4 kg gold in women undergarment) किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त सोने की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये आंकी गई है।
जानकारी के मुताबिक डीआरआई को इनपुट मिला था कि दुबई से आने वाली एक महिला यात्री सोने की तस्करी कर सकती है। इसी सूचना के आधार पर शुक्रवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर निगरानी बढ़ा दी।
दुबई से फ्लाइट लैंड होने के बाद डीआरआई टीम ने महिला को शक के आधार पर रोका। शुरुआती पूछताछ के बाद उसकी और उसके सामान की जांच की। तलाशी के दौरान महिला की पैंट के अंदर बड़ी सफाई से छिपाए गए चार विदेशी मार्किंग वाले गोल्ड बार मिले।सोने का कुल वजन करीब 4 किलोग्राम था। भारतीय बाजार में इन गोल्ड बार की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये आंकी गई। टीम ने सोना को जब्त कर लिया। जबकि महिला को कस्टम्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।
डीआरआई अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह सोना दुबई से किसने भेजा, भारत में किस तक पहुंचना था और इसके पीछे कौन-सा नेटवर्क है। जांच एजेंसियों के सामने बड़ा सवाल यह है कि क्या महिला खुद इस पूरे रैकेट का हिस्सा है, या फिर वह सिर्फ किसी और के लिए सोना लेकर आई थी।
अधिकारियों को शक है कि पूछताछ में इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। हाल के वर्षों में एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के कई मामले सामने आए हैं। कभी सोना जूतों में छिपाकर लाया जाता है, कभी इलेक्ट्रॉनिक सामान में, तो कभी कपड़ों के अंदर। इस बार तस्करों ने गोल्ड बार को महिला की पैंट के अंदर छिपाकर कस्टम जांच से बचने की कोशिश की। फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है।
@followers
#छत्तीसगढ़ #chhattisgarh #ChhattisgarhNews
#लोरमी_को_सौगात #लोरमी_के_गौरव #लोरमीमुंगेलीन्यूज़ #lormimungelinews #छत्तीसगढ़_के_माटी #छत्तीसगढ़_महतारी #छत्तीसगढ़
#LocalNews
#BreakingNews
#TodayNews
#IndiaNews
#NationalNews
#ViralNews
#BigBreaking
#LatestUpdate
#LatestNews
न्यूज़ के लिए कृपया फॉलो करें धन्यवाद👇👇👇
https://www.facebook.com/LORMIMUNGELINEWS?sk=followers
Lormi, Mungeli | Jul 6, 2026