हनुमानगढ़ टाउन में हिसारिया हॉस्पिटल के पास से दिनदिहाड़े मोटरसाइकिल चोरी होने का एक मामला सामने आया है। बाइक मालिक अनिल कुमार की रिपोर्ट के आधार पर टाउन थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। टाउन पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज कंगाल रही है।