नोखा: जेंगला गांव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
Nokha, Bikaner | May 30, 2026 बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र के जेगला गांव में एक 18 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जेगला निवासी रामेश्वर लाल मेघवाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र नरसीराम शुक्रवार सुबह मजदूरी पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। बाद में उसका शव गांव के खेत में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की