बटियागढ़: बटियागढ़ मार्ग पर लालटेक के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से मज़दूर हुआ घायल, सिविल अस्पताल में भर्ती
बटियागढ़ मार्ग लालटेक पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर के गम्भीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरू पटेल उम्र 24 वर्ष डिंडोरी पुलिया पर मजदूरी कार्य कर रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी.घटना के बाद गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल हटा लाया गया जहां उसका उपचार जारी है।