पूर्णिया पूर्व: मधुबनी उप-डाकघर में लूटपाट करने आए एक अभियुक्त को पुलिस ने एक देशी कट्टा, नौ जिंदा कारतूस व स्मैक के साथ किया गिरफ्तार
मधुबनी थाना गश्ती पदाधिकारी को गश्ती के क्रम में सूचना मिली कि मधुबनी उप-डाकघर में दो अपराधकर्मी घुस गए हैं। प्राप्त सूचना के आलोक में दिवा गश्ती दल मधुबनी उप-डाकघर पहुँचे तो देखे कि दो व्यक्ति मधुबनी उप-डाकघर से निकलकर भाग रहे हैं जिसमें से एक व्यक्ति को पुलिस बल द्वारा पकड़ लिया गया। पकड़ाये गए व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम अभिषेक सिंह बताया।