डलमऊ: किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने डलमऊ ब्लॉक परिसर में दिया धरना, राजपाल को भेजा ज्ञापन
शनिवार को समय लगभग 12 बजे डलमऊ ब्लॉक परिसर में कांग्रेस के पदाधिकारी ने डलमऊ ब्लॉक में किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है। सरकार आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। इस मौके पर हरिभान चौधरी, वीरेंद्र यादव, ऋतिक जायसवाल, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।