शाजापुर: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद पार्क में नागरिकों ने तम्बाकू और नशे से दूर रहने की शपथ ली
तम्बाकू निषेध दिवस (31 मई) के पूर्व नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनजागरण के उद्देश्य से शनिवार प्रातः शाजापुर के शहीद पार्क में पवित्र वसुधा लोक कल्याण समिति द्वारा व्यक्तिगत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तम्बाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।