पांडू: मोहर्रम को लेकर पाण्डु थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
Pandu, Palamu | Jun 23, 2026 आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को पाण्डु थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) चिरंजीव मंडल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों, समाजसेवियों, धर्मगुरुओं तथा मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया।