भोरे: महरादेउर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
भोरे प्रखंड क्षेत्र के महरादेउर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार की दोपहर 1 बजे अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर चित्रकला निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बिहार सरकार तथा बिहार राज्य जैव विविधता परिषद के तत्वाधान में हथुआ वन प्रक्षेत्र द्वारा किया गया।