रहली: पेट्रोल-डीजल की कमी केवल अफवाह, पंपों पर भारी भीड़ से चिंतित हुआ प्रशासन
Rehli, Sagar | Mar 26, 2026 पिछले कुछ घंटों से सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की किल्लत होने की एक अफवाह ने शहर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया है। इस गलत सूचना के फैलते ही पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। स्थिति यहाँ तक पहुँच गई है कि लोग न केवल अपनी गाड़ियों की टंकियाँ फुल करवा रहे हैं, बल्कि डिब्बों और ड्रमों में भी ईंधन का भंडारण (स्टॉक) करने लगे है