मखदुमपुर: सेरथुआ ओवरब्रिज के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक पटना PMCH रेफर
जहानाबाद के मखुदुमपुर प्रखंड के सेरथुआ ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी और फरार हो गई। दोनों घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से अंकित कुमार की हालत गंभीर होने पर पीएमसीएच पटना रेफर किया गया, जबकि अनुज कुमार का इलाज जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार वाहन की तलाश में जुटी है।