शाहजहांपुर: लोकार्पण समारोह में अव्यवस्था पर वित्त मंत्री भड़के, अधिकारियों को लगाई फटकार
शाहजहांपुर। न्यू सैटलाइट बस अड्डे के लोकार्पण समारोह में उस समय अव्यवस्था सामने आ गई जब कार्यक्रम में पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां नहीं थीं, वहीं वाटरकूलर धूप में रखा मिला और कूलर भी बंद पड़े थे। यह देख मंत्री नाराज हो गए और उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।