चांदपुर: नूरपुर में इण्डेन गैस एजेंसी पर एलपीजी की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए बाकियू के लोगों ने किया धरना
बिजनौर में रविवार को सुबह करीब 11:00 बजे नूरपुर में इण्डेन गैस एजेंसी पर एलपिजी की कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया है। ईरान इजरायल अमेरिका युद्ध के बीच बिजनौर में गैस की किल्ल्त आ पड़ी लोगों को घंटो घंटो लाइन में लगकर गैस मिल पा रही है। ऐसे में गैस की कालाबाजारी को लेकर भी कई मामले सामने आ रहे हैं।