हरदा: शहर की वृंदावन कॉलोनी में दर्दनाक घटना, 28 वर्षीय युवक ने ज़हरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या की, रास्ते में तोड़ा दम
Harda, Harda | May 5, 2026 शहर की वृंदावन कॉलोनी से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले 28 वर्षीय युवक ने सोमवार शाम अपने ही घर के बाथरूम में जहरीली दवा का सेवन कर लिया। परिजनों को जब इसकी जानकारी लगी तो वे उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए भोपाल रेफर कर दिया।