बलौदाबाज़ार: पलारी के जिज्ञासु ने रचा इतिहास, 12वीं बोर्ड में प्रदेश टॉप किया, रिजल्ट जारी होते ही बलौदाबाजार जिले में खुशी की लहर
बलौदाबाजार जिले के पलारी नगर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में टॉप कर शानदार उपलब्धि हासिल की है। बुधवार दोपहर 3 बजे परीक्षा परिणाम जारी होते ही उनकी इस सफलता की खबर सामने आई और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। साधारण परिवार से आने वाले जिज्ञासु ने अपनी मेहनत, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य के दम पर यह मुकाम हासिल किया।