पीरपैंती: पीरपैंती में मोहर्रम जुलूस के दौरान हथियारों के प्रदर्शन का वीडियो वायरल, प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार
पीरपैंती रेलवे स्टेशन क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मोहर्रम के दौरान निकाले गए जुलूस का है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग तलवार, भाला और अन्य पारंपरिक हथियारों के साथ प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं।