हज़ारीबाग: बंशीलाल चौक से झंडा चौक तक नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर हटवाया अतिक्रमण
नगर निगम का चला बुलडोजर शहर से हटाए गए अतिक्रमण। नगर निगम के द्वारा शहरी क्षेत्र में बृहद रूप से अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम मे शुक्रवार को शहर के विभिन्न चौक चौराहों के साथ बंशीलाल चौक से झंडा चौक के रोड से अतिक्रमण को हटाया गया है इस अतिक्रमण अभियान में गुमटी,बोर्ड को हटाया गया,वहीं जेसीबी के माध्यम से अवैध निर्माण को हटाया किया गया।