ललितपुर: ललितपुर मेडिकल कॉलेज में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेजा गया
ललितपुर मेडिकल कॉलेज में रात्रि के समय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार पानी बरसने के दौरान एक व्यक्ति पानी में लेटा हुआ था।मेडिकल स्टाफ जब पास पहुंचा तो वह अचेत अवस्था में था। उसे इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।वहीं लोगों के अनुसार वह काफी दिनों से अस्पताल के आसपास रह रहा था।