इटकी: इटकी में ज़मीन पर घमासान, ग्रामीणों का थाना-अंचल में प्रदर्शन! पुलिस ने गैरमजरूआ ज़मीन पर दीवार बनाने से रोका
Itki, Ranchi | Apr 14, 2026 रांची के इटकी में सेमरा बस्ती के ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय और थाने में प्रदर्शन किया। मामला साढ़े 17 एकड़ जमीन पर चहारदीवारी निर्माण का है। ग्रामीणों का दावा है कि यह गैरमजरूआ (सरकारी) जमीन है, जबकि दूसरे पक्ष (इस्तेयाक अहमद) का दावा है कि जमीन उनके पास 1948 से है। भारी विरोध के बाद प्रशासन ने फिलहाल निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है।