जैतवारा मे 2 बाइक मे सीधी टक्कर मे एक बाइक सवार धर्मराज तिवारी घायल हो गया । जबकि दूसरा बाइक सवार एक्सीडेंट के बाद फरार हो हो गया । स्थानीय लोगो की मदद से घायल धर्मराज को जैतवारा अस्पताल लाया गया । जहां प्राथमिक इलाज के बाद परिजन घायल धर्मराज को शनिवार की रात 10 बजे सतना जिला अस्पताल लाकर भर्ती करा दिया है । जिला अस्पताल चौकी पुलिस घायल से पूछताछ कर रही है ।