Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
No video available

#motivationl #Hardoi_District_

Hardoi, Hardoi | Feb 7, 2023

MORE NEWS

दहेज में नहीं मिली बुलेट तो दूल्हा बारात लेकर नहीं आयाः इंतजार करती रही दुल्हन-मेहमान लौटे, निकाह की खुशियां मातम में बदलीं,,

सहारनपुर के 62 फुटा रोड स्थित ताज पैलेस में शनिवार को होने वाली एक शादी उस समय टूट गई, जब दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। शादी की सभी तैयारियां पूरी थीं। दुल्हन सुबह से बारात का इंतजार करती रही, लेकिन शाम तक दूल्हा और उसके परिजन नहीं पहुंचे। इसके बाद खुशी का माहौल मायूसी में बदल गया।

मामला थाना मंडी क्षेत्र की हसन कॉलोनी का है। पीड़ित दीन मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी नगमा का निकाह कांधला निवासी समीर के साथ 27 जून को तय था। बारात ताज पैलेस में पहुंचनी थी, लेकिन निर्धारित समय तक कोई नहीं आया।

पीड़ित के मुताबिक, 23 जून को लड़के पक्ष के लोग शादी में दिए जाने वाले घरेलू सामान को अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि निकाह से ठीक पहले दूल्हे और उसके परिजनों ने दहेज में बुलेट बाइक की मांग कर दी।

परिवार का आरोप है कि फोन पर कहा गया कि यदि बुलेट बाइक नहीं दे सकते तो दो लाख रुपए नकद दे दें, अन्यथा बारात नहीं आएगी। जब लड़की पक्ष ने आर्थिक असमर्थता जताई तो लड़के पक्ष ने निकाह से इंकार कर दिया।

दीन मोहम्मद ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शादी के लिए अपनी क्षमता के अनुसार सभी इंतजाम कर चुके थे, लेकिन अचानक रखी गई अतिरिक्त मांग पूरी करना उनके लिए संभव नहीं था।

उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर लड़के पक्ष ने धमकी देते हुए कहा कि जो करना है कर लो, बारात नहीं आएगी।

बारात नहीं पहुंचने से दुल्हन और उसके परिवार को गहरा मानसिक आघात पहुंचा। शादी में शामिल होने आए रिश्तेदार और मेहमान घंटों तक बारात का इंतजार करते रहे। बाद में उन्हें बिना शादी संपन्न हुए वापस लौटना पड़ा। दुल्हन की मां ने कहा- बेटी की बारात नहीं आई। समाज में हमारी बदनामी हुई। शादी की तैयारियों में लगाया गया पैसा भी बर्बाद हो गया।

पीड़ित परिवार ने थाना मंडी पुलिस को तहरीर देकर दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध कानून समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दहेज में नहीं मिली बुलेट तो दूल्हा बारात लेकर नहीं आयाः इंतजार करती रही दुल्हन-मेहमान लौटे, निकाह की खुशियां मातम में बदलीं,, सहारनपुर के 62 फुटा रोड स्थित ताज पैलेस में शनिवार को होने वाली एक शादी उस समय टूट गई, जब दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। शादी की सभी तैयारियां पूरी थीं। दुल्हन सुबह से बारात का इंतजार करती रही, लेकिन शाम तक दूल्हा और उसके परिजन नहीं पहुंचे। इसके बाद खुशी का माहौल मायूसी में बदल गया। मामला थाना मंडी क्षेत्र की हसन कॉलोनी का है। पीड़ित दीन मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी नगमा का निकाह कांधला निवासी समीर के साथ 27 जून को तय था। बारात ताज पैलेस में पहुंचनी थी, लेकिन निर्धारित समय तक कोई नहीं आया। पीड़ित के मुताबिक, 23 जून को लड़के पक्ष के लोग शादी में दिए जाने वाले घरेलू सामान को अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि निकाह से ठीक पहले दूल्हे और उसके परिजनों ने दहेज में बुलेट बाइक की मांग कर दी। परिवार का आरोप है कि फोन पर कहा गया कि यदि बुलेट बाइक नहीं दे सकते तो दो लाख रुपए नकद दे दें, अन्यथा बारात नहीं आएगी। जब लड़की पक्ष ने आर्थिक असमर्थता जताई तो लड़के पक्ष ने निकाह से इंकार कर दिया। दीन मोहम्मद ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शादी के लिए अपनी क्षमता के अनुसार सभी इंतजाम कर चुके थे, लेकिन अचानक रखी गई अतिरिक्त मांग पूरी करना उनके लिए संभव नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर लड़के पक्ष ने धमकी देते हुए कहा कि जो करना है कर लो, बारात नहीं आएगी। बारात नहीं पहुंचने से दुल्हन और उसके परिवार को गहरा मानसिक आघात पहुंचा। शादी में शामिल होने आए रिश्तेदार और मेहमान घंटों तक बारात का इंतजार करते रहे। बाद में उन्हें बिना शादी संपन्न हुए वापस लौटना पड़ा। दुल्हन की मां ने कहा- बेटी की बारात नहीं आई। समाज में हमारी बदनामी हुई। शादी की तैयारियों में लगाया गया पैसा भी बर्बाद हो गया। पीड़ित परिवार ने थाना मंडी पुलिस को तहरीर देकर दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध कानून समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hardoi, Hardoi | Jun 28, 2026

शाहजहांपुर के तिलहर में रोडवेज बस की टक्कर से ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए हाईवे से नीचे उतरा। एक बाइक उसकी चपेट में आई। मौके पर पहुंची पुलिस

शाहजहांपुर के तिलहर में रोडवेज बस की टक्कर से ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए हाईवे से नीचे उतरा। एक बाइक उसकी चपेट में आई। मौके पर पहुंची पुलिस

Hardoi, Hardoi | Jun 28, 2026

ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का आरोप, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी रामचंद्र वर्मा ने गांव के ही दो लोगों पर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। यह भी बताया कि आरोपियों ने पुलिस को भी गालियां दी, जिसका ऑडिओ मौजूद है।

पीड़ित द्वारा थाना बेहटा मुजावर में दी गई तहरीर के अनुसार, 25 जून 2026 की रात करीब 8:15 बजे वह अपने घर के बाहर चौपाल बंद कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही शुभम पटेल और उसके पिता छवपाल कथित रूप से बिना नंबर के ट्रैक्टर को तेज रफ्तार से उनकी ओर लेकर आए। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने किसी तरह बरामदे के खंभे के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई, जबकि ट्रैक्टर की टक्कर से बरामदे का पिलर और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज की और पीड़ित को दौड़ा लिया। किसी तरह घर में छिपकर उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। पीड़ित का कहना है कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी आरोपी काफी देर तक घर के बाहर डटे रहे और बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी देते रहे। पीड़ित ने यह भी दावा किया है कि घटना से संबंधित ऑडियो उसके पास मौजूद है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का आरोप, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी रामचंद्र वर्मा ने गांव के ही दो लोगों पर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। यह भी बताया कि आरोपियों ने पुलिस को भी गालियां दी, जिसका ऑडिओ मौजूद है। पीड़ित द्वारा थाना बेहटा मुजावर में दी गई तहरीर के अनुसार, 25 जून 2026 की रात करीब 8:15 बजे वह अपने घर के बाहर चौपाल बंद कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही शुभम पटेल और उसके पिता छवपाल कथित रूप से बिना नंबर के ट्रैक्टर को तेज रफ्तार से उनकी ओर लेकर आए। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने किसी तरह बरामदे के खंभे के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई, जबकि ट्रैक्टर की टक्कर से बरामदे का पिलर और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज की और पीड़ित को दौड़ा लिया। किसी तरह घर में छिपकर उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। पीड़ित का कहना है कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी आरोपी काफी देर तक घर के बाहर डटे रहे और बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी देते रहे। पीड़ित ने यह भी दावा किया है कि घटना से संबंधित ऑडियो उसके पास मौजूद है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Hardoi, Hardoi | Jun 28, 2026

फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर थाना क्षेत्र के अल्लाहदादपुर भटौली गांव में शुक्रवार शाम गैस सिलेंडर में रिसाव से एक घर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और घर का सामान जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि घर में मौजूद महिला सुरक्षित बाहर निकल आई। वहीं ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे सिलेंडर में विस्फोट होने जैसी बड़ी घटना टल गई। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

"गैस सिलेंडर में रिसाव से घर में लगी भीषण आग! ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा"

फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर थाना क्षेत्र के अल्लाहदादपुर भटौली गांव में शुक्रवार शाम गैस सिलेंडर में रिसाव से एक घर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और घर का सामान जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि घर में मौजूद महिला सुरक्षित बाहर निकल आई। वहीं ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे सिलेंडर में विस्फोट होने जैसी बड़ी घटना टल गई। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। "गैस सिलेंडर में रिसाव से घर में लगी भीषण आग! ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा"

Hardoi, Hardoi | Jun 28, 2026

मम्मी-पापा बहुत जी लिया, अब मन भर गया':
यूपी में 21 साल की लड़की का सुसाइड नोट, लिखा- मेरी मौत के पीछे कोई नहीं

झांसी में 21 साल की लड़की ने फंदे से लटककर जान दे दी। लड़की घर में अकेली थी। उसके घरवाले शादी समारोह में गए थे। लड़की के पास एक नोट भी मिला। जिसमें लिखा है- मम्मी-पापा सॉरी। आपको छोड़कर जा रही हूं, अब कभी मुलाकात नहीं होगी।

लड़की ने लिखा- मेरे सुसाइड के पीछे किसी की कोई गलती नहीं है। मैंने जिंदगी बहुत जी ली, अब मन भर गया। समझ नहीं आ रहा कि आगे क्या करना है, इसलिए हमेशा के लिए जा रही हूं। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात 10 बजे हुई। लड़की के शव का शनिवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया।

टेलीकॉम कंपनी में जॉब करती थी महक

कोतवाली थाना क्षेत्र के सैंयर गेट बाहर मोहल्ले में संतोष देवरिया अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके 3 बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी मुस्कान (25) की शादी हो चुकी है। दूसरी नंबर की बेटी महक देवरिया (21), उससे छोटी शिल्पा (18) और एक भाई एकलव्य (14) है।

महक ने शुक्रवार रात फंदे से लटककर जान दे दी। चचेरे भाई अभिषेक ने बताया- मेरी बहन महक लक्ष्मीगेट के पास टेलीकॉम कंपनी एयरटेल में जॉब करती थी। उसके मामा के बेटे की शादी थी। इसलिए उसने छुट्टी ले रखी थी। 21 जून को वह परिवार के साथ शादी में गई थी।

अभिषेक ने बताया कि 24 जून को शादी का रिशेप्शन था। रिशेप्शन के अगले दिन 25 जून को महक अपने पापा संतोष और बहन शिल्पी के साथ घर आ गई। जबकि महक की मां सीमा और भाई एकलव्य वहीं रुक गए।

पड़ोस में रहने वाले बच्चे ने देखी लाश

शुक्रवार को दोबारा मामा के घर जाना था, लेकिन महक ने जाने से मना कर दिया। उसने अपने पापा कहा- मुझे ऑफिस जाना है। पापा-बहन चले गए, जबकि महक घर पर अकेली थी। वह पहले छत पर बैठी रही और फिर नीचे आ गई।

कमरे में आकर पंखे पर चुनरी से फंदा बनाकर झूल गई। शाम को बच्चे गली में क्रिकेट खेल रहे थे, तब उनकी बॉल महक के घर में चली गई। पड़ोसी का 12 साल का बेटा घर के अंदर गया तो महक फंदे पर लटकी थी।

यह देख वह चीखने-चिल्लाने लगा। तब आसपास के लोग एकत्र हो गए और घरवालों को सूचना दी। सूचना पाकर माता-पिता और परिजन घर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

लड़की ने लिखा- मेरी मौत के पीछे कोई नहीं

महक के सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। चचेरे भाई अभिषेक ने बताया- महक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें लिखा है- मम्मी-पापा सॉरी। आपको छोड़कर जा रही हूं, अब मुलाकात नहीं होगी। मेरे सुसाइड के पीछे किसी की कोई गलती नहीं है।

मेरा जीवन से मन भर गया। मैंने जिंदगी बहुत जी ली, अब मन भर गया। समझ नहीं आ रहा है कि आगे क्या करना है और क्या नहीं करना? इसलिए हमेशा के लिए जा रही हूं। पुलिस ने महक का मोबाइल भी बरामद किया है। परिवार को मोबाइल से राज खुलने की संभावना है।

कोतवाली थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि युवती ने आत्महत्या की है। उसके पास एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट और मोबाइल कब्जे में लिया है। मोबाइल लॉक है। सुसाइड के कारणों का पता लगाने के लिए मोबाइल का लॉक खुलवाया जाएगा। जांच की जा रही है।

मम्मी-पापा बहुत जी लिया, अब मन भर गया': यूपी में 21 साल की लड़की का सुसाइड नोट, लिखा- मेरी मौत के पीछे कोई नहीं झांसी में 21 साल की लड़की ने फंदे से लटककर जान दे दी। लड़की घर में अकेली थी। उसके घरवाले शादी समारोह में गए थे। लड़की के पास एक नोट भी मिला। जिसमें लिखा है- मम्मी-पापा सॉरी। आपको छोड़कर जा रही हूं, अब कभी मुलाकात नहीं होगी। लड़की ने लिखा- मेरे सुसाइड के पीछे किसी की कोई गलती नहीं है। मैंने जिंदगी बहुत जी ली, अब मन भर गया। समझ नहीं आ रहा कि आगे क्या करना है, इसलिए हमेशा के लिए जा रही हूं। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात 10 बजे हुई। लड़की के शव का शनिवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया। टेलीकॉम कंपनी में जॉब करती थी महक कोतवाली थाना क्षेत्र के सैंयर गेट बाहर मोहल्ले में संतोष देवरिया अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके 3 बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी मुस्कान (25) की शादी हो चुकी है। दूसरी नंबर की बेटी महक देवरिया (21), उससे छोटी शिल्पा (18) और एक भाई एकलव्य (14) है। महक ने शुक्रवार रात फंदे से लटककर जान दे दी। चचेरे भाई अभिषेक ने बताया- मेरी बहन महक लक्ष्मीगेट के पास टेलीकॉम कंपनी एयरटेल में जॉब करती थी। उसके मामा के बेटे की शादी थी। इसलिए उसने छुट्टी ले रखी थी। 21 जून को वह परिवार के साथ शादी में गई थी। अभिषेक ने बताया कि 24 जून को शादी का रिशेप्शन था। रिशेप्शन के अगले दिन 25 जून को महक अपने पापा संतोष और बहन शिल्पी के साथ घर आ गई। जबकि महक की मां सीमा और भाई एकलव्य वहीं रुक गए। पड़ोस में रहने वाले बच्चे ने देखी लाश शुक्रवार को दोबारा मामा के घर जाना था, लेकिन महक ने जाने से मना कर दिया। उसने अपने पापा कहा- मुझे ऑफिस जाना है। पापा-बहन चले गए, जबकि महक घर पर अकेली थी। वह पहले छत पर बैठी रही और फिर नीचे आ गई। कमरे में आकर पंखे पर चुनरी से फंदा बनाकर झूल गई। शाम को बच्चे गली में क्रिकेट खेल रहे थे, तब उनकी बॉल महक के घर में चली गई। पड़ोसी का 12 साल का बेटा घर के अंदर गया तो महक फंदे पर लटकी थी। यह देख वह चीखने-चिल्लाने लगा। तब आसपास के लोग एकत्र हो गए और घरवालों को सूचना दी। सूचना पाकर माता-पिता और परिजन घर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। लड़की ने लिखा- मेरी मौत के पीछे कोई नहीं महक के सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। चचेरे भाई अभिषेक ने बताया- महक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें लिखा है- मम्मी-पापा सॉरी। आपको छोड़कर जा रही हूं, अब मुलाकात नहीं होगी। मेरे सुसाइड के पीछे किसी की कोई गलती नहीं है। मेरा जीवन से मन भर गया। मैंने जिंदगी बहुत जी ली, अब मन भर गया। समझ नहीं आ रहा है कि आगे क्या करना है और क्या नहीं करना? इसलिए हमेशा के लिए जा रही हूं। पुलिस ने महक का मोबाइल भी बरामद किया है। परिवार को मोबाइल से राज खुलने की संभावना है। कोतवाली थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि युवती ने आत्महत्या की है। उसके पास एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट और मोबाइल कब्जे में लिया है। मोबाइल लॉक है। सुसाइड के कारणों का पता लगाने के लिए मोबाइल का लॉक खुलवाया जाएगा। जांच की जा रही है।

Hardoi, Hardoi | Jun 28, 2026