लातेहार: विश्व पर्यावरण दिवस पर वृद्धाश्रम में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
लातेहार: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बनवारी साहू महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा होटवाग ग्राम स्थित वृद्धाश्रम में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह एवं मेरा युवा भारत की उप निदेशक कंचन कुमारी उपस्थित रहीं।