रघुराजनगर नगरी: कोटर के पास सड़क हादसा: बस-ट्रैक्टर की टक्कर, नहर की रेलिंग पर चढ़ी बस, दर्जन भर यात्री घायल
कोटर के पास सड़क हादसा, बस-ट्रैक्टर की टक्कर के बाद नहर की रेलिंग में चढ़ी यात्री बस ,एक दर्जन लोग घायल लगा लंबा जाम, मौके पर पुलिस।जिले के कोटर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। थाना से चंद कदम की दूरी पर स्थित बाणसागर नहर के पास एक यात्री बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर नहर की रेलिंग में जा चढ़ी।