भोगांव: नवीगंज में 40 ठेला संचालकों के लिए निःशुल्क फूड लाइसेंस बने, खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान
कस्बा बेवर स्थित नवीगंज क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने ठेला संचालकों के लिए एक निःशुल्क फूड लाइसेंस अभियान चलाया। इस विशेष अभियान के दौरान लगभग 40 फूड लाइसेंस बनाए गए, जिससे क्षेत्र के छोटे खाद्य व्यवसायियों को काफी राहत मिली है।