मुज़फ्फरनगर: सीकरी गांव में कथित जबरन धर्मांतरण का मामला गरमाया, 100 रुपये के लालच में युवक के धर्म परिवर्तन का आरोप, वीडियो वायरल
मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के सीकरी गांव में कथित जबरन धर्मांतरण का मामला गरमा गया है। आरोप है कि युवक राकेश को 100 रुपये का लालच देकर दबाव में धर्म परिवर्तन कराया गया। घटना का वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। क्रांति सेना ने एसपी देहात से मिलकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है।