इटावा: डीएम ने शीत लहर के दृष्टिगत अधिकारियों के साथ मंगलवार रात शहर के रैन बसेरों का निरीक्षण किया, जरूरतमंदों को वितरित किए कम्बल
Etawah, Etawah | Jan 1, 2025 जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय ने मंगलवार देर रात साढ़े 12 बजे शीतलहर के दृष्टिगत शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, जिला अस्पताल, सुंदरपुर स्थित रैन बसेरों के साथ नुमाईश प्रदर्शनी आदि में अलाव स्थल आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान शहर में मुख्य मार्गों व चौराहों पर जरूरतमंद व्यक्तियों को कम्बल वितरण किए गए। निरीक्षण के दौरान आश्रय ग्रहों पर व्यवस्था ठीक ठाक मिली।