इटावा: महेरा रेलवे फाटक पार करते समय युवक ट्रेन की चपेट में आकर हुआ दर्दनाक मौत, पूर्व चैयरमैन ने परिजनों को बंधाया ढांढस
Etawah, Etawah | Jan 1, 2025 फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के महेरा फाटक पर रेलवे ट्रैक पार करते मंगलवार देर रात 27 वर्षीय सुधाकर उर्फ शिवांशु यादव पुत्र सोमेश्वर दयाल निवासी सुंदरपुर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी की दर्दनाक मौत हो गई। रेलवे फाटक कर्मी ने सूचना परिजनों और पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का बुधवार दोपहर एक बजे पोस्टमार्टम कराया।