शामली: कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से की गई शिकायत
Shamli, Shamli | May 8, 2026 शुक्रवार की दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक कैराना निवासी महराज ने अपने परिवार के साबिर, नसीम, अफसर, छोटन, शमशाद आदि लोगों के साथ शामली कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी आलोक यादव से शिकायत की। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उनके पूर्वजों द्वारा मोहल्ले में ही कुछ कृषि भूमि कब्रिस्तान व मजार के लिए छोड़ी गई थी, जिस पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं।