पूरनपुर: पर्यावरण दिवस पर इक्कोतरनाथ मंदिर प्रांगण में स्वास्थ्य एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन
पूरनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इक्कोतरनाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ स्वास्थ्य एवं जनकल्याण शिविर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी तथा लाभार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराईं।