खड़गपुर: कच्ची कांवरिया पथ असरगंज के पास बाइक और कार में हुई जोरदार टक्कर, एक युवक घायल
असरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत असरगंज शाहकुंड मार्ग में कच्ची कांवरिया पथ के समीप बुधवार को बाइक और कार के आमने-सामने की जोरदार टक्कर के बाद कार अ संतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। इस घटना में कार और बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया। आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया ।