झुमरी तिलैया शहर में बढ़ती यातायात अव्यवस्था के बीच नगर परिषद अध्यक्ष रमेश सरदार सोमवार को खुद सड़क पर उतरे। झंडा चौक पर कई घंटे खड़े रहकर उन्होंने यातायात नियंत्रित किया और सड़क पर बेतरतीब खड़े टोटो को हटवाया। लगातार लग रहे जाम से परेशान लोगों को राहत दिलाने के लिए उन्होंने वाहन चालकों को निर्धारित स्थान पर वाहन लगाने की हिदायत दी।
Koderma, Kodarma | Aug 31, 2026