बिजनौर: गांव गजरौला शिव में दुकान से सामान खरीदने जा रही एक महिला को आवारा सांड ने हमला कर किया घायल
Bijnor, Bijnor | Jul 14, 2024 बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली शहर के गांव गजरौला शिव में घर से दुकान पर सामान लेने जा रही एक रूमा नाम की महिला को आवारा सांड ने हमला कर घायल कर दिया स्थानीय दुकानदारों ने ब मुश्किल महिला की जान बचाई। तत्काल ग्राम वासियों ने घायल महिला को गंभीर अवस्था में बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।