बरेली: बरेली में 'जिम जिहाद' पर बजरंग दल गरजा, कहा- कार्रवाई नहीं हुई तो खुद करेंगे छापेमारी
बरेली में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कथित “लव जिहाद”, “जिम जिहाद” और “स्पा जिहाद” को लेकर प्रशासन को चेतावनी दी है। प्रेस वार्ता में संगठन ने आरोप लगाया कि जिम और स्पा सेंटरों के जरिए युवतियों को निशाना बनाया जा रहा है। कार्रवाई न होने पर बजरंग दल ने खुद छापेमारी अभियान चलाने की चेतावनी दी है।