भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में शिक्षक भर्ती परीक्षा शुरू, 9240 अभ्यर्थी हुए शामिल, 31 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी चेकिंग के बाद मिली एंट्री
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। पहले दिन एक ही पारी में आयोजित परीक्षा में जिले के 31 परीक्षा केंद्रों पर कुल 9240 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया गया।